Hindu Deities Hindu Festivals Health Care Free Numerology Mobile Stuffs Events Wallpapers
Free Tarot Reading
Astro Remedies
श्री साईं बाबा
Shri Sai Baba
राशिफल
Horoscope
जन्मदिन विवरण
Birthday Details
स्वप्न विश्लेषण
Dream Analysis
प्रश्नावलियाँ
Prashnavalis
व्रत & पूजा विधि
Vrat & Pooja Vidhi
आरती संग्रह
Aarti Sangrah
चालीसा संग्रह
Chalisa Sangrah
स्तुति संग्रह
Stuti Sangrah
स्त्रोत्र संग्रह
Strotra Sangrah
भजन संग्रह
Bhajan Sangrah
मंत्र संग्रह
Mantra Sangrah
कवच संग्रह
Kavach Sangrah
सुन्दरकाण्ड
Sundarkand
नामावली संग्रह
Namavali Sangrah
नवरात्री
Navratri
Spiritual Gurus
Spiritual Books
Pilgrimage in India
Free Numerology
Sms Collection
E Greetings
Videos
Articles
Thoughts
Inspirations
Baby Names
  Palmistry Tutorials 
  Vastu Shastra
  Feng Shui
  Yearly Festival Calendar
  Vegetarian Restaurants
Vegetarian Recipes
Classifieds
  Products
  Sharing Stuff
Explore Myguru
धार्मिक स्थल
» अदभुत धार्मिक स्थल
» विशेष धार्मिक स्थल
» मुख्य धार्मिक स्थल

Subscribe for Newsletter
|| शनिवार व्रत कथा Saturday Fast Story ||

शनिवार व्रत कथा | Shanivar Vrat Katha - Saturday Fast Story (Shaniwar ki Kahani)

एक समय स्वर्गलोक में सबसे बड़ा कौन के प्रश्न को लेकर सभी देवताओं में वाद-विवाद प्रारम्भ हुआ और फिर परस्पर भयंकर युद्ध की स्थिति बन गई. सभी देवता देवराज इंद्रके पास पहुंचे और बोले, देवराज! आपको निर्णय करना होगा कि नौ ग्रहों में सबसे बड़ा कौन है? देवताओं का प्रश्न सुनकर देवराज इंद्र उलझन में पड़ गए. और कुछ देर सोच कर बोले, देवगणों! मैं इस प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ हूं.पृथ्वीलोक में उज्ज्यिनी नगरी में राजा विक्रमादित्य का राज्य है. हम राजा विक्रमादित्य के पास चलते हैं क्योंकि वह न्याय करने में अत्यंत लोकप्रिय हैं. उनके सिंहासन में अवश्य ही कोई जादू है कि उस पर बैठकर राजा विक्रमादित्य दूध का दूध और पानी का पानी अलग करने का न्याय करते हैं.देवराज इंद्र के आदेश पर सभी देवता पृथ्वी लोक में उज्ज्यिनी नगरी में पहुंचे. देवताओं के आगमन का समाचार सुनकर स्वयं राजा विक्रमादित्य ने उनका स्वागत किया. महल में पहुंचकर जब देवताओं ने उनसे अपना प्रश्न पूछा तो राजा विक्रमादित्य भी कुछ देर के लिए परेशान हो उठे. क्योकि सभी देवता अपनी-अपनी शक्तियों के कारण महान शक्तिशाली थे. किसी को भी छोटा या बड़ा कह देने से उनके क्रोध के प्रकोप से भयंकर हानि पहुंच सकती थी.तभी राजा विक्रमादित्य को एक उपाय सूझा और उन्होंने विभिन्न धातुओं- स्वर्ण, रजत, कांसा, तांबा, सीसा, रांगा, जस्ता, अभ्रक, व लोहे के नौ आसन बनवाए. धातुओं के गुणों के अनुसार सभी आसनों को एक-दूसरे के पीछे रखवा कर उन्होंने देवताओं को अपने-अपने सिंहासन पर बैठने को कहा, सब देवताओं के बैठने के बाद राजा विक्रमादित्य ने कहा, आपका निर्णय तो स्वयं हो गया. जो सबसे पहले सिंहासन पर विराजमान है, वही सबसे बड़ा है. राजा विक्रमादित्य के निर्णय को सुनकर शनि देवता ने सबसे पीछे आसन पर बैठने के कारण अपने को छोटा जानकर क्रोधित होकर कहा, राजन! तुमने मुझे सबसे पीछे बैठाकर मेरा अपमान किया है.तुम मेरी शक्तियों से परिचित नहीं हो. मैं तुम्हारा सर्वनाश कर दूंगा, सूर्य एक राशि पर एक महीने, चंद्रमा सवा दो दिन, मंगल डेढ़ महीने, बुध और शुक्र एक महीने, वृहस्पति तेरह महीने रहते हैं लेकिन मैं किसी राशि पर साढ़े सात वर्ष रहता हूं. बड़े-बड़े देवताओं को मैंने अपने प्रकोप से पीड़ित किया है. राम को साढ़े साती के कारण ही वन में जाकर रहना पड़ा और रावण को साढ़े साती के कारण ही युद्ध में मृत्यु का शिकार बनना पड़ा. उसके वंश का सर्वनाश हो गया. राजा! अब तू भी मेरे प्रकोप से नहीं बच सकेगा. राजा विक्रमादित्य शनि देवता के प्रकोप से थोड़ा भयभीत तो हुए, लेकिन उन्होंने मन में विचार किया, मेरे भाग्य में जो लिखा होगा, ज्यादा से ज्यादा वही तो होगा. फिर शनि के प्रकोप से भयभीत होने की आवश्यकता क्या है?उसके बाद अन्य ग्रहों के देवता तो प्रसन्नता के साथ वहां से चले गए, लेकिन शनिदेव बड़े क्रोध के साथ वहां से विदा हुए. राजा विक्रमादित्य पहले की तरह ही न्याय करते रहे. उनके राज्य में सभी स्त्री पुरुष बहुत आनंद से जीवन-यापन कर रहे थे. कुछ दिन ऐसे ही बीत गए. उधर शनिदेवता अपने अपमान को भूले नहीं थे. विक्रमादित्य से बदला लेने के लिए एक दिन शनिदेव ने घोड़े के व्यापारी का रूप धारण किया और बहुत से घोड़ों के साथ उज्ज्यिनी नगरी में पहुंचे.राजा विक्रमादित्य ने राज्य में किसी घोड़े के व्यापारी के आने का समाचार सुना तो अपने अश्वपाल को कुछ घोड़े खरीदने के लिए भेजा. अश्वपाल ने वहां जाकर घोड़ों को देखा तो बहुत खुश हुआ. लेकिन घोड़ों का मूल्य सुन कर उसे बहुत हैरानी हुई. घोड़े बहुत कीमती थे. अश्वपाल ने जब वापस लौटकर इस संबंध में बताया तो राजा ने स्वयं आकर एक सुंदर व शक्तिशाली घोड़े को पसंद किया.घोड़े की चाल देखने के लिए राजा उस घोड़े पर सवार हुआ तो वह घोड़ा बिजली की गति से दौड़ पड़ा. तेजी से दौड़ता हुआ घोड़ा राजा को दूर एक जंगल में ले गया और फिर राजा को वहां गिराकर जंगल में कहीं गायब हो गया. राजा अपने नगर को लौटने के लिए जंगल में भटकने लगा. लेकिन उसे लौटने का कोई रास्ता नहीं मिला. राजा को भूख-प्यास लग आई. बहुत घूमने पर उसे एक चरवाहा मिला. राजा ने उससे पानी मांगा. पानी पीकर राजा ने उस चरवाहे को अपनी अंगूठी दे दी. फिर उससे रास्ता पूछकर वह जंगल से बाहर निकलकर पास के नगर में पहुंचा.राजा ने एक सेठ की दुकान पर बैठकर कुछ देर आराम किया. उस सेठ ने राजा से बातचीत की तो राजा ने उसे बताया कि मैं उज्ज्यिनी से आया हूं. राजा के कुछ देर दुकान पर बैठने से सेठजी की बहुत बिक्री हुई. सेठ ने राजा को बहुत भाग्यवान समझा और उसे अपने घर भोजन के लिए ले गया. सेठ के घर में सोने का एक हार खूंटी पर लटका हुआ था. राजा को उस कमरे में अकेला छोड़कर सेठ कुछ देर के लिए बाहर गया.तभी एक आश्चर्यजनक घटना घटी. राजा के देखते-देखते सोने के उस हार को खूंटी निगल गई, सेठ ने कमरे में लौटकर हार को गायब देखा तो चोरी का सन्देह राजा पर ही किया, क्योंकि उस कमरे में राजा ही अकेला बैठा था. सेठ ने अपने नौकरों से कहा कि इस परदेसी को रस्सियों से बांधकर नगर के राजा के पास ले चलो. राजा ने विक्रमादित्य से हार के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसके देखते ही देखते खूंटी ने हार को निगल लिया था.इस पर राजा ने क्रोधित होकर चोरी करने के अपराध में विक्रमादित्य के हाथ-पांव काटने का आदेश दे दिया, राजा विक्रमादित्य के हाथ-पांव काटकर उसे नगर की सड़क पर छोड़ दिया गया. कुछ दिन बाद एक तेली उसे उठाकर अपने घर ले गया और उसे अपने कोल्हू पर बैठा दिया. राजा आवाज देकर बैलों को हांकता रहता. इस तरह तेली का बैल चलता रहा और राजा को भोजन मिलता रहा. शनि के प्रकोप की साढ़े साती पूरी होने पर वर्षा ॠतु प्रारम्भ हुई.राजा विक्रमादित्य एक रात मेघ मल्हार गा रहा था कि तभी नगर के राजा की लड़की राजकुमारी मोहिनी रथ पर सवार उस तेली के घर के पास से गुजरी. उसने मेघ मल्हार सुना तो उसे बहुत अच्छा लगा और दासी को भेजकर गानेवाले को बुला लाने को कहा. दासी ने लौटकर राजकुमारी को अपंग राजा के बारे में सब कुछ बता दिया.राजकुमारी उसके मेघ मल्हार पर बहुत मोहित हुई थी. अत:उसने सब कुछ जानकर भी अपंग राजा से विवाह करने का निश्चय कर लिया. राज कुमारी ने अपने माता-पिता से जब यह बात कही तो वे हैरान रह गये. राजा को लगा कि उसकी बेटी पागल हो गई है. रानी ने मोहिनी को समझाया, बेटी! तेरे भाग्य में तो किसी राजा की रानी होना लिखा है. फिर तू उस अपंग से विवाह करके अपने पांव पर कुल्हाड़ी क्यों मार रही है?राजा ने किसी सुंदर राजकुमार से उसका विवाह करने की बात कही. लेकिन राजकुमारी ने अपनी जिद नहीं छोड़ी. अपनी जिद पूरी कराने के लिए उसने भोजन करना छोड़ दिया और प्राण त्याग देने का निश्चय कर लिया. आखिर राजा, रानी को विवश होकर अपंग विक्रमादित्य से राजकुमारी का विवाह करना पडा. विवाह के बाद राजा विक्रमादित्य और राजकुमारी तेली के घर में रहने लगे. उसी रात स्वप्न में शनिदेव ने राजा से कहा, आज! तुमने मेरा प्रकोप देख लिया. मैंने तुम्हें अपने अपमान का दण्ड दिया है.राजा ने शनिदेव से क्षमा करने को कहा और प्रार्थना की, हे शनिदेव! आपने जितना दु:ख मुझे दिया है, अन्य किसी को न देना, शनिदेव ने कुछ सोचते हुए कहा, अच्छा! मैं तेरी प्रार्थना स्वीकार करता हूं. जो कोई स्त्री-पुरुष मेरी पूजा करेगा, शनिवार को व्रत कर के मेरी कथा सुनेगा, उस पर मेरी अनुकम्पा बनी रहेगी. उसे कोई दुख नहीं होगा.शनिवार को व्रत करने और चींटियों को आटा डालने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. प्रात:काल राजा विक्रमादित्य की नींद खुली तो अपने हाथ-पांव देखकर राजा को बहुत खुशी हुई. उसने मन-ही-मन शनिदेव को प्रणाम किया. राजकुमारी भी राजा के हाथ-पांव सही सलामत देखकर आश्चर्य में डूब गई. तब राजा विक्रमादित्य ने अपना परिचय देते हुए शनिदेव के प्रकोप की सारी कहानी कह सुना.सेठ को जब इस बात का पता चला तो दौड़ता हुआ तेली के घर पहुंचा और राजा के चरणों में गिरकर क्षमा मांगने लगा. राजा ने उसे क्षमा कर दिया, क्योकि यह सब तो शनिदेव के प्रकोप के कारण हुआ था. सेठ राजा को अपने घर ले गया और उसे भोजन कराया. भोजन करते समय वहां एक आश्चर्यजनक घटना घटी. सबके देखते-देखते उस खूंटी ने वह हार उगल दिया. सेठजी ने अपनी बेटी का विवाह भी राजा के साथ कर दिया और बहुत से स्वर्ण-आभूषण, धन आदि देकर राजा को विदा किया.राजा विक्रमादित्य राजकुमारी मोहिनी और सेठ की बेटी के साथ उज्ज्यिनी पहुंचे तो नगरवासियों ने हर्ष से उनका स्वागत किया. उस रात उज्ज्यिनी नगरी में दीप जलाकर लोगों ने दीवाली मनाई. अगले दिन राजा विक्रमादित्य ने पूरे राज्य में घोषणा करवाई, च्शनिदेव सब देवों में सर्वश्रेष्ठ हैं. प्रत्येक स्त्री पुरुष शनिवार को उनका व्रत करें और व्रत कथा अवश्य सुनें. राजा विक्रमादित्य की घोषणा से शनिदेव बहुत प्रसन्न हुए. शनिवार का व्रत करने और कथा सुनने के कारण सभी लोगों की मनोकामनाएं शनिदेव की अनुकम्पा से पूरी होने लगीं. सभी लोग आनन्दपूर्वक रहने लगे.

Aarti : शनि देव की आरती(Shani Dev ki Aarti)
 
Back
 
 
 
Vrat & Pooja Vidhi
» रामनवमी
» Navratri puja
» Solah Somvar Vrat Poojan
» Mangalvar Vrat Poojan Vidhi
» Budhvar Vrat Poojan Vidhi
» वृहस्पतिवार (गुरुवार व्रत) कथा
» महाशिवरात्रि पूजाविधि एवं संकल्प
» Sri Ganesha Puja Vidhi
» Basant Panchami Pujan Vidhi
» Karwa Chauth Vrat Vidhi
» Sri Krishna Janmashtami
» शीतला एकादशी व्रत
» शुक्रवार व्रत~Santoshi Mata Fast
» माता वैभव लक्ष्मी व्रत विधि | Mata Vaibhav Lakshmi Vrat Method
» शनिवार व्रत कथा Saturday Fast Story
» सिद्धि विनायक चतुर्थी Vinayak Chaturthi Vrat Method
» साईं बाबा व्रत पूजा | Shri Sai Baba Vrat
» भीष्म अष्टमी व्रत | Bhisma Ashtami Vrath Katha
» सूर्य सप्तमी व्रत Surya Saptami Fast
» विजया एकादशी व्रत विधि | Vijaya Ekadasi Vrat Vidhi
» आमलकी एकादशी Amalaki Ekadasi Vrat Katha
» शीतला षष्टी | Sheetla Shashti Vrat Katha
» Pradosh Vrat
» जया एकादशी व्रत | Jaya Ekadasi Vrat
» वामन एकादशी , जयन्ती एकादशी | Vamana Ekadasi , Jayanti Ekadasi
» उत्पन्ना एकादशी | Utpanna Ekadasi
» इन्दिरा एकादशी | Indira Ekadashi
» सफला एकादशी | Saphala Ekadashi
» मोक्षदा एकादशी | Mokshada Ekadashi
» Ekadashi Fast | Ekadash Vrat Katha
» पापमोचनी एकादशी | Papmochani Ekadasi
» कामदा एकादशी | Kamada Ekadashi
» मोहिनी एकादशी | Mohini Ekdashi
» बरूथनी एकादशी | Varuthini Ekadashi
» अपरा (अचला) एकादशी | Apara (Achala) Ekadashi
» कामिका एकादशी | Kamika Ekadasi
» योगिनी एकादशी | Yogini Ekadashi
» देवशयनी एकादशी | Devshayani Ekadashi
» अजा एकादशी Aja Ekadasi
» पापांकुशा एकादशी Papankusha Ekadashi
» पदमा एकादशी Padma Ekadasi
» रमा एकादशी Rama Ekadashi
» गणगौर गौरी व्रत Gauri Pooja Vidhi
» How to do the Diwali Puja Diwali Puja Vidhi
» Satyanarayan Vrat
» महाशिवरात्रि पूजाविधि एवं संकल्प Mahashivratri
» Shani Amavasya puja
» श्रावण मास सोमवार व्रत~Sawan(Shravan) Month Somvar Fast
» Sankashti Chaturthi
» Masik Shivaratri
» Skanda Sashti
» Satyanarayana Fast~सत्यनारायण व्रत
» दीवाली पूजा विधि
» दीपावली पूजन कथा
 
 
 
Festivals

» January 2013
» February 2013
» March 2013
» April 2013
» May 2013
» June 2013
» July 2013
» August 2013
» September 2013
» October 2013
» November 2013
» December 2013
» Festival Calender of 2013
 
 
Find More
Hindu Deities अन्य आराध्य Stuti Sangrah Prashnavali Spiritual Gurus Forum Classifieds
Famous Personalities भक्त जीवन दर्शन Bhajan Sangrah Hindu Festivals Videos at Myguru Good Thoughts About My Guru
Community Deities Patriot Strotra Sangrah Upcoming Events Wallpapers Inspirations Privacy Policy
संत संगत Sikh Gurus Kavach Sangrah Navratri SMS Collection Articles Terms of Use
महात्मा Namavali Sangrah SundarKand Pilgrimage E-Greetings Hindu Baby Name Sitemap
 
Quick List
Astrology Mantras Image Gallery
Aarti Sangrahs Festivals Articles
Chalisa Hindu Baby Name Spiritual Readings
Sharing Stuff Pilgrimage Blogs
Contact Us Registration    |    Login|   Forgot Password
Our Partners
 
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.