मंत्र विज्ञानं की बड़ी भरी महिमा है | कुछ तिथियाँ ऐसी हैं जब जप करो तो आपको १०,००० गुना फल होगा | जैसे सोमवती अमावस्या, रविवार की सप्तमी, बुधवार की अष्टमी, मंगल की चतुर्थी, सूर्य ग्रहण, चन्द्र ग्रहण | तुमने तो माला किया कभी मंत्र जपे ६,२००, लेकिन कभी १०,००० हुआ कभी लाख गुना हुआ, कभी १००० गुना फल हुआ | तो १ करोड जप हो गया तो तुमको कैसे पता चले ?
१ करोड होते ही तुम्हारी जन्म-कुंडली का पहला स्थान तम स्थान, शुद्ध हो जायेगा, रूपांतरित हो जायेगा | तामसी विचार, तामसी विद्या शांत हो जायेगी | सत्वगुण की वृद्धि होगी और सपने में भगवान, गुरु या देवता के दर्शन होने लगे तो समझ लेना १ करोड़ जप हो गया है | चाहे तुमने ६००० किये | कैसी व्यवस्था है भगवान की |
अगर २ गुना जप हो गया तो आपकी जन्म कुंडली का दूसरा घर जिसको धन स्थान बोलते हैं, वो शुद्ध हो जाता है | कुटुंब में धन की प्राप्ति ऐसे होती है जैसे पुरुष को पुरुष की छाया की प्राप्ति | पुरुष कहीं भी जाये तो छाया उसके पीछे-पीछे, ऐसे ही दुगना जप हो गया तो रोजी-रोटी कहीं भी आप जाओ अपने आप सब सेट हो जायेगा | हम सब कुछ फेंक के कहीं रह जाते थे तभी भी खिलाने वाली भगवान की लीलायें होने लगती थी |
अगर ३ गुना जप हो जाये, तो आपकी जन्म कुंडली का तीसरा घर है सहेज स्थान वो शुद्ध होता है | असाध्य कार्य आपके द्वारा सधने लगेंगे और सभी लोग स्नेह करने लगेंगे | आप प्रभावशाली बन जायेंगे | ये मंत्र इतना आपको ऊँचा उठा देगा |
अगर ४ गुना जप हो जाता है तो जन्म कुंडली का चौथा घर जिसको शास्त्रों में सुख स्थान कहा है, वो शुद्ध होगा, रूपांतरित होगा, तो शरीर और मन के आघात आपके उपर जोर नही मार सकेंगे | कईयों को मन का दुःख होता है, कईयों पे शरीर की पीड़ा का प्रभाव होता है | लेकिन ये जप बढ़ने से परिस्थितियाँ तो आएँगी लेकिन आपको चोट नही लगेगी | आप और बलवान हो जायेंगे |
अगर ५ गुना जप हो जाता है, आपका जन्म-कुंडली का पाँचवां घर, पुत्र स्थान और विद्या स्थान शुद्ध हो जाता है | अपुत्रवान को आप पुत्र दे सकतें हैं | और सिगरेट बाज से सत्संग करवा सकते हैं | सारस्वत्य और गुरु मंत्र की शक्ति बड़ा गजब का फायदा करती है |
अगर ६ गुना जप हो जाता है, तो आपका जन्म-कुंडली का छटा घर शत्रु स्थान की शुद्धि हो जाती है | शत्रु और रोग आपको प्रभावित नही करेंगे | कोई आप पर आरोप करे, आपके लिए बिलकुल सुव्यवस्थित प्रूफ देवे ऐसा है, ऐसा है फिर भी अगर जप है और सच्चाई है, तो आपका बल बढ़ जायेगा | अगर गलती है तो सुधार लो | नही है तो खुशी मनाओ के भगवान हमे उपर उठाना चाहते हैं | बुद्ध, कृष्ण, राम, कबीर सभी पर आरोप लगे और हमारे पर तो दुनिया जानती है | कितने-कितने झूठे आरोप जिन्हें साबित नही कर सके और मुँह की कहानी पड़ी |
सतारा जिले में साधको ने मंत्र जप के प्रभाव से बरसात कर दी |
अगर ७ गुना जप हो जाता है तो जन्म-कुंडली का सातवाँ घर जिसको बोलते हैं स्त्री स्थान शुद्ध हो जाता है | शादी-विवाह नही होती होगी तो उनका शादी-विवाह और दंपति सुख |
अगर ८ गुना जप हो जाता है तो जन्म-कुंडली का आठवाँ घर जिसको मृत्यु स्थान लिखा हुआ है, वो शुद्ध होकर अकाल मृत्यु टल जाती है | हेलिकॉप्टर गिरा पब्लिक के बीच परखचे उड़ गए | पुर्जा-पुर्जा आगे पूरा अगल हो गया लेकिन हमारा पुर्जा-पुर्जा अप-टू-डेट | और परखचे उड़े किसीको लगे नही | सारी दुनिया के लोग दंग रह गए | १० मिनट में एक हादसा और एक चमत्कार | जो करोडों रुपय लेकर निंदा कर रहे थे उन्ही को फिर सरहाना करनी पड़ी |
अगर ९ गुना जप हो जाता है तो आपकी जन्म-कुंडली का धर्म स्थान रूपांतरित हो जाता है | जिस भगवान का जप करते हो उस भगवान का दर्शन हो जायेगा | चाहे श्री कृष्ण हो, राम, हो, गणपति हो, शिव हो, या जो भी तुम्हारा देवी-देवता हो | तो आपके मन चाहे भगवान के भी दर्शन हो सकते हैं, अथवा सारे भगवान जिनसे प्रकट होकर लीन हो जाते हैं, ऐसे आत्म-परमात्मा का साक्षत्कार करना चाहो तो गुरु का सत्संग आपको ठीक से आगे ले जायेगा | साक्षात्कार हो जायेगा |
Posted Comments |
" जीवन में उतारने वाली जानकारी देने के लिए धन्यवाद । कई लोग तो इस संबंध में कुछ जानते ही नहीं है । ऐसे लोगों के लिए यह अत्यन्त शिक्षा प्रद जानकारी है ।" |
Posted By: संतोष ठाकुर |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Vegetarian Recipes | |
» | Sattu Dalia |
» | STUFFED CAPSICUM RECIPE |
» | Rasogolla |
» | SARSON KA SAAG |
» | MALAI KOFTA RECIPE |
» | Jamaican Tempeh Patties |
» | Cookies |
» | Mango Salsa |
More |
Upcoming Events | |
» | Vasant Panchami, 2 February 2025, Sunday |
» | Ratha Saptami, 4 February 2025, Tuesday |
» | Bhishma Ashtami, 5 February 2025, Wednesday |
» | Bhishma Dwadashi, 9 February 2025, Sunday |
» | Mahashivratri, 26 February 2025, Wednesday |
» | Phulera Dooj, 1 March 2025, Saturday |
More |
Feng Shui Protection | |
Feng Shui Color Guide~Use of Colors in Feng Shui | |
Ways Feng Shui Help | |
View all |
Ganesha Prashnawali |
Ma Durga Prashnawali |
Ram Prashnawali |
Bhairav Prashnawali |
Hanuman Prashnawali |
SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |