Subscribe for Newsletter
» आपका पति कैसा होगा 

आपका पति कैसा होगा

 
आपका पति कैसा होगाInformation related to आपका पति कैसा होगा.

सामान्यत: सभी अविवाहित लोगों को यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि उनका जीवन साथी कैसा होगा? उसका स्वभाव कैसा होगा? इस जिज्ञासा की शांति के लिए कुंडली अध्ययन की जा सकती है। भृगु संहिता के अनुसार कुंडली का सप्तम भाव विवाह का कारक स्थान माना जाता है। अलग-अलग लग्न के अनुसार इस भाव की राशि और स्वामी भी बदल जाता है। अत: यहां जैसी राशि रहती है उस व्यक्ति का जीवन साथी वैसा ही रहता है।

यहां जानिए किसी लड़की की कुंडली के सप्तम भाव में जो राशि स्थित है उस राशि के अनुसार उसका जीवन साथी कैसा होगा-

मेष:यदि किसी लड़की की कुंडली के सप्तम भाव में मेष राशि स्थित है तो उसका जीवनसाथी कई भूमि-भवन का मालिक होगा। इनका वैवाहिक जीवन सुखी और समृद्धिशाली रहता है।

वृष:जिन कन्याओं की कुंडली के सप्तम भाव में वृष राशि स्थित है उन्हें सुन्दर और गुणवान पति की प्राप्ति होती है। इनका जीवन साथी मी ा बोलने वाला और पत्नी की बात मानने वाला होता है।

मिथुन:सप्तम यदि मिथुन राशि का है तो उनका पति दिखने में सामान्य, समझदार और अच्छे विचारों वाला होता है। इनका जीवन साथी चतुर व्यवसायी होता है।

कर्क:जिन कन्याओं की कुंडली का सप्तम भाव कर्क राशि का है तो उनका जीवन साथी सुन्दर रंग-रूप वाला होता है।

सिंह:सातवां भाव सिंह राशि का हो तो इनका पति खुद की बात मनवाने वाला होता है। इनका पति ईमानदार होता है।

कन्या:जिस लड़की की कुंडली के सप्तम भाव में कन्या राशि हो तो उनका पति सुन्दर और गुणवान होता है। इन लड़कियों का जीवन विवाह के बाद और अच्छा हो जाता है।

तुला:कुंडली का सप्तम भाव तुला हो तो इस स्थान का स्वामी शुक्र होगा। शुक्र के प्रभाव से इनका पति शिक्षित और सुंदर होगा। इनका जीवन साथी हर समस्या में पत्नी का साथ देने वाला होता है।

वृश्चिक:जिन लड़कियों की कुंडली का सप्तम भाव वृश्चिक राशि का है तो उन्हें राशि स्वामी मंगल के प्रभाव से सुशिक्षित पति की प्राप्ति होती है। इनका जीवन साथी क िन परिश्रम करने वाला होता है।

धनु:सप्तम भाव में धनु राशि होने पर लड़की का पति स्वाभिमानी होता है। इनका जीवन साथी सामान्य परिवार का होता है।

मकर:यदि किसी लड़की की कुंडली का सप्तम भाव मकर राशि का है तो उसका जीवन साथी धार्मिक कर्मों में अत्यधिक रूचि रखता है। इनका विश्वास दिव्य शक्तियों में अधिक रहता है।

कुम्भ:कुंडली का सप्तम भाव कुम्भ राशि हो तो लड़की का जीवन साथी आस्थावान और सभ्य होता है।

मीन:मीन राशि वाला सप्तम भाव होने पर लड़की का पति गुणवान और धार्मिक होता है। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं।

यहां सप्तम भाव के अनुसार लड़कियों के पति का सामान्य स्वभाव बताया है। कुंडली के अन्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार कन्या के जीवन साथी का स्वभाव भिन्न भी हो सकता है। संपूर्ण कुंडली का अध्ययन करने पर सटिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है

Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com