असल में पूजा का ढंग होता ही नहीं। जब पूजा ढंग से होती है, तो झूठी होती है।
रामकृष्ण कभी पूजा करते थे,
कभी नहीं करते थे। और कभी दो—दो, चार—चार दिन तक मंदिर का दरवाजा बंद ही रहता। और कभी चौबीस घंटे नाचते रहते। मंदिर के अधिकारियों ने समिति बुलायी। उन्होंने कहा कि यह पुजारी तो ढंग का नहीं है। यह कैसी पूजा?
रामकृष्ण को बुलाया, पूछा कि यह कैसी पूजा? रामकृष्ण ने कहा कि जब होती है तब होती है, जब नहीं होती तब नहीं होती। झूठी नहीं करूँगा। जब मेंरा हृदय नहीं पुकार रहा है, तब मैं कैसे पुकारूँ? मेरे होंठ कुछ कहें और मेरा हृदय कुछ कहे, यह मुझसे नहीं होगा। अपनी नौकरी सँभालो!
नौकरी भी क्या थी! चौदह रुपये महीने मिलते थे। खैर, उन दिनों चौदह रुपये बहुत थे। ट्रस्टी ज़रा हैरान हुए, क्योंकि कोई इतनी आसानी से नौकरी नहीं छोड़ देता। लेकिन रामकृष्ण ने कहा कि पूजा जब होगी तब होगी, हाँ कभी—कभी जब पूजा होती है तो आधी रात में भी फिर मैं यह थोड़े ही सोचता हूँ कि यह कोई वक्त है! आधी रात को धुन बँध जाती है, आधी रात तार जुड़ जाते हैं, तो आधी रात दरवाजा खोल लेता हूँ। अब इससे पास—पड़ोस के लोग भी परेशान थे कि आधी रात पूजा होने लगी! कभी दिन—भर पूजा नहीं होती। यह क्या पूजा का ढंग है?
असल में पूजा का ढंग होता ही नहीं। जब पूजा ढंग से होती है, तो झूठी होती है। पूजा की तो एक सरलता होती है, एक सहजता होती है। एक हृदय की उमंग है। एक हवा का झोंका है। अज्ञात से आता है, नचा जाता है, तब एक सचाई है। उस सचाई में परमात्मा से मिलन है। लेकिन तुम्हारे सब आचार झूठे हैं, नियोजित हैं, व्यवस्थित हैं। तुमने सब भाँति उनका अभ्यास कर लिया है। अभ्यास से बचना। अभ्यास से आदमी झूठा हो जाता है अभ्यास से आदमी पाखंडी हो जाता है। अभ्यास से मत जीना, सहजता से जीना, सरलता से जीना|
Posted Comments |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Vegetarian Recipes | |
» | Vegetable Idli |
» | Faraali Idli Sambhar |
» | Chhena Jilabi |
» | Sweet Potato Fritters with Peach Salsa |
» | ALOO PALAK RECIPE |
» | Coconut Rice |
» | PUNJABI ALOO AMRITSARI RECIPE |
» | Paneer Chilly Dosa |
More |
Upcoming Events | |
» | Paush Purnima, 28 January 2021, Thursday |
» | January 2021 Festivals, 31 January 2021, Sunday |
» | Sakat Chauth, 31 January 2021, Sunday |
» | Shattila Ekadashi Vrat, 8 February 2021, Monday |
» | Mauni Amavasya, 11 February 2021, Thursday |
» | Magh Gupt Navratri 2021, 12 February 2021, Friday |
More |
![]() |
Feng Shui items for children |
![]() |
Feng Shui items for health |
![]() |
Power Beads |
View all |
![]() |
ग्रहों के मंत्र |
![]() |
Predictive Principles in Lal Kitab |
![]() |
लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय |
![]() |
बीमारी से छुटकारे के लिए शनि मंत्र |
![]() |
नक्षत्र के अनुसार रोगो का वर्णन |
View all Remedies... |
![]() Ganesha Prashnawali |
![]() Ma Durga Prashnawali |
![]() Ram Prashnawali |
![]() Bhairav Prashnawali |
![]() Hanuman Prashnawali |
![]() SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |