Subscribe for Newsletter
» 8 माह में शादी के मात्र 9 मुहूर्त 

8 माह में शादी के मात्र 9 मुहूर्त

 
8 माह में शादी के मात्र 9 मुहूर्तInformation related to 8 माह में शादी के मात्र 9 मुहूर्त.

हिंदू पचांग में इस साल शादी के मुहूर्त का टोटा है। आने वाले आठमहीने में सिर्फ 9 श्रेष्ठमुहूर्त हैं, जिसमें फेरे लिए जा सकते हैं। मार्च, अप्रैल और जून में तीन-तीन मुहूर्त हैं। इसके बाद अक्टूबर तक कोई मुहूर्त नहीं है। फिर नवंबर, दिसंबर में विवाह किए जा सकेंगे।

मीनार्क, गुरु तारा अस्त होना प्रमुख वजह 
होलाष्टक के कारण होली तक कोई शुभ कार्य नहीं होगा। इस महीने शादी का मुहूर्त लगातार 9, 10 व 11 मार्च को है। 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसे शास्त्रों में मीनार्क कहा जाता है। 

मीनार्क में सूर्य को अस्त होना माना जाता है और जब सूर्य अस्त होता है तो शादी नहीं होती। यह स्थिति 13 अप्रैल तक रहेगी। इस दौरान विवाह नहीं होगा। इसके बाद अप्रैल में 20, 24 व 30 तारीख को फेरे लिए जा सकेंगे।

3 मई को गुरु तारा अस्त होने के कारण एक भी श्रेष्ठमुहूर्त मई में नहीं है। जून में 24, 27 व 29 तारीख को विवाह किए जा सकेंगे। जून माह में ही देवशयनी एकादशी आ रही है। 

इस दिन देव सो जाएंगे और चार माह बाद देवउठनी एकादशी को जागेंगे तब तक विवाह वर्जित है। इस तरह जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में फेरे नहीं ले सकेंगे।

Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com