Subscribe for Newsletter
» मौत कैसे होती है 

मौत कैसे होती है

 
मौत कैसे होती हैInformation related to मौत कैसे होती है.

मौत का जब आक्रमण शुरू होता है तब पैरों की तरफ से प्राण ऊपर को खीचने लगते हैं ! उस समय बड़ा कष्ट होता है ! दिल की धड़कन बढ़ जाती है , चक्कर आने लगते हैं , सांस रुक-रुक कर चलती है ! दम घुटने लगता है और चिल्लाता पुकारता है ! यह क्रम कुछ देर तक चलता रहता है और प्राण खींचकर झटका दे देकर कमर तक का भाग त्याग देते हैं ! वह भाग शून्य हो जाता है , निर्जीव मुर्दा जैसा हो जाता है जैसा लकवा मार गया हो ! उसमे कोई हरकत नहीं होती !तब लोग कहने लगते हैं की इधर की नब्ज़ छुट गयी ! इसी प्रकार प्राण खींचकर कंठ में रुक जाता है और कंठ से नीचे का भाग निर्जीव हो जाता है ! न वो हिल सकता है और न ही हरकत कर सकता है ! साथ ही जुबान भी निर्जीव होकर बंद हो जाती है और दम बुरी तरह घुटता है ! आँखों से आंसू निकलने लगते हैं पर वो बता नहीं सकता की क्या तकलीफ है ! पास के लोग सगे सम्बन्धी बेटे बेटी सब खडे-खडे देखते हैं और खुद भी रोते हैं पर समझ नहीं पाते की क्या कष्ट हैं ! यह दशा बहुत देर तक रहती है !

फिर भयानक शक्ल यमदूत की उसे दिखाई देती है ! उसकी भयानक शकल देखकर आँखे फिरने लगती है ! वो बोलते हैं की मकान खाली करो !उसकी भयानक आवाज सुनकर सिर फटने लगता है मानो हजारों गोला बारुदों की आवाज आ रही हो ! यह दशा बड़ी भयानक होती है और वही जान सकता है जिसपर बीतती है ! तब यमदूत एक फंदा फेंकते हैं और आत्मा को पकड़कर जोर का झटका देते हैं !उस समय आँखे उलट पुलट हो जाती है और उस कष्ट का वर्णन नहीं हो सकता ! यमदूत का लिंग शरीर होता है ! प्राणों को निकालकर यमदूत घसीटते हुए ले जाते हैं और धर्मराय की कचहरी में पेश कर देते हैं जहाँ कर्मानुसार सजा सुनाई जाती है ! यह है मौत का दृश्य !

महात्मा इन दृश्यों को देखते रहते हैं और भूले जीवों को चेताते रहते हैं की संभल जाओ होश में आ जाओ वर्ना एक दिन सबकी यही दशा होने वाली है

Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com