Diwali~दिवाली - लक्ष्मी पूजन में चावल का प्रयोग न करें
दीपावली में चावल के स्थान पर धान की खील से माता लक्ष्मी का पूजन होता है, क्योंकि जिस तरह धान अग्नि की तपन से अपना रूप, रंग और स्वभाव बदल लेता है।
उसी प्रकार जातक माँ लक्ष्मी से प्रार्थना करता है कि - हे माँ लक्ष्मी! यदि आप मेरे घर में आ जाएँ तो मैं भी इस प्रकार अपना रंग, रूप और स्वभाव बदल लूँगा और सुख-पूर्वक जीवन यापन करूंगा! इसी भाव के अर्न्तगत माँ लक्ष्मी के ऊपर चावल न चढाकर धान कि खील ही चढानी चाहिए!