हरतालिका तीज भारत का एक प्रमुख त्यौहार है और अधिकांश भारतीय महिलाएं इस दिन व्रत उपवास रखती है। यहाँ पर इस व्रत से जुडी कुछ रोचक जानकारियां दी गयी है, जिसके अनुसार इस दिन व्रत न करने पर किस प्रकार के दुष्फल प्राप्त होते है।
'हरतालिका तीज' व्रत कथा के अनुसार इस व्रत को करने वाले को पूरे दिन निर्जल व निराहार रहना चाहिए तथा भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए।
इस दिन शक्कर या मीठा खाने वाली महिला 'चींटी', सोने वाली 'अजगर', फल खाने वाली 'बंदर', दूध पीने वाली 'बिल्ली' तथा सभी भोज्य पदार्थ खाने वाली महिला अगले जन्म में मक्खी की योनि को प्राप्त करती है।

