मां दुर्गा के कल्याणकारी नाम-
या देवी सर्वभुतेषू मातृरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै नमो नमः।।
हे देवी, भगवती माता, विद्यादायिनी, शक्ति प्रदान करने वाली, लक्ष्मी प्रदान करने वाली को बारंबार नमस्कार है। भगवती चैतन्यरूप से इस संपूर्ण जगत को व्याप्त करके स्थित है, उनको नमस्कार है, उनको नमस्कार, उनको बारंबार नमस्कार है।
भगवती से हमेशा अपने कल्याण की प्रार्थना करना चाहिए। अपनी आपत्ति (विपदा, तकलीफ) के नाश की कामना करनी चाहिए। भगवती ने देवताओं पर विपत्ति आने पर उनका कल्याण किया है। उनसे इस प्रकार प्रार्थना करें।
जिस प्रकार पूर्व काल में अपने अभिष्ट की प्राप्ति होने से देवताओं ने जिनकी स्तुति की तथा देवराज इंद्र ने जिनके शरण में जाकर अपनी रक्षा मांगी। कल्याण ईश्वरी माता दुर्गा हमारा कल्याण और मंगल करें तथा सारी आपत्तियों का नाश करें।
देवी से अपने शत्रुओं से बचने के लिए प्रार्थना करें। देवी स्वयं कहती है। मेरे भक्तों को अथवा जो मेरी शरण में आ जाता है, उसकी इच्छा मैं अवश्य पूर्ण करती हूं।
यदि आप शत्रु (आंशिक, मानसिक, शारीरिक) से परेशान है तो निम्न बत्तीस (32) नामों का पा करें। आप नि:संदेह विजय प्राप्त करेंगे। नाम इस प्रकार है :-
दुर्गा,
दुर्गातिशमनी,
दुर्गापद्धिनिवारिणी,
दुर्गमच्छेदनी,
दुर्गसाधिनी,
दुर्गनाशिनी,
दुर्गतोद्धारिणी,
दुर्गनिहन्त्री,
दुर्गमापहा,
दुर्गमज्ञानदा,
दुर्गदैत्यलोकदवानला,
दुर्गमा,
दुर्गमालोका,
दुर्गमात्मस्वरूपिणी,
दुर्गमार्गप्रदा,
दुर्गम विद्या,
दुर्गमाश्रिता,
दुर्गमज्ञानसंस्थाना,
दुर्गमध्यानभासिनी,
दुर्गमोहा,
दुर्गमगा,
दुर्गमार्थस्वरूपिणी,
दुर्गमांसुरहंत्रि,
दुर्गमायुधधारिणी,
दुर्गमांगी,
दुर्गमाता,
दुर्गम्या,
दुर्गमेश्वरी,
दुर्गभीमा,
दुर्गभामा,
दुर्गभा,
दुर्गदारिणी।
इस प्रकार इन 32 नामों से मनुष्य अपने जीवन के आंतरिक, बाहर शत्रुओं से बचाव कर सकता है। देवी को अनेक रूपों में पूजा गया है। जो जिस रूप में पूजेगा उसके अनुसार फल प्राप्त करेगा।
Posted Comments |
" जीवन में उतारने वाली जानकारी देने के लिए धन्यवाद । कई लोग तो इस संबंध में कुछ जानते ही नहीं है । ऐसे लोगों के लिए यह अत्यन्त शिक्षा प्रद जानकारी है ।" |
Posted By: संतोष ठाकुर |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Vegetarian Recipes | |
» | MATTAR PANEER RECIPE |
» | Curd Rice |
» | Jamaican Vegetable Patties |
» | Caribbean Coconut Rice |
» | ALOO METHI RECIPE |
» | Empanadas |
» | Louisiana Gumbo |
» | Rice Appe |
More |
Upcoming Events | |
» | Mahavir Jayanti, 21 April 2024, Sunday |
» | Hanuman Janmotsav, 23 April 2024, Tuesday |
» | Akshaya Tritiya, 10 May 2024, Friday |
» | Parshuram Jayanti, 10 May 2024, Friday |
» | Buddha Purnima, 23 May 2024, Thursday |
» | Narada Jayanti, 24 May 2024, Friday |
More |
कछुए के घर में होने से लाभ | |
How Feng Shui Works | |
Where and How to Hang Wind chime | |
View all |
शादी जल्दी होने के उपाय | |
सूर्य ग्रह पीड़ा निवारक टोटका | |
Remedies(Upay) for Common Problems | |
किन लोगों को शनिदेव बनाते है धनी | |
Venus in Various House and Remedies | |
View all Remedies... |
Ganesha Prashnawali |
Ma Durga Prashnawali |
Ram Prashnawali |
Bhairav Prashnawali |
Hanuman Prashnawali |
SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |