नाग पंचमी को भूलकर भी नागों को दूध नहीं पिलाना चाहिए.
नाग देवता की पूजा उपासना के दिन नागों को दूध पिलाने का कार्य नहीं करना चाहिए. उपासक चाहें तो शिव लिंग को दूग्ध स्नान करा सकते है. यह जानते हुए कि दूध पिलाना नागों की मृत्यु का कारण बनता है. ऎसे में उन्हें दूध पिलाना अपने हाथों से अपने देवता की जान लेने के समान है. इसलिये भूलकर भी ऎसी गलती करने से बचना चाहिए. इससे श्रद्धा व विश्वास के पर्व में जीव हत्या करने से बचा जा सकता है.

