नाग पंचमी के दिन उपवासक अपने घर की दहलीज के दोनों और गोबर से पांच सिर वाले नाग की आकृति बनाते है. गोबर न मिलने पर गेरु का प्रयोग भी किया जा सकता है. इसके बाद दुध, दुर्वा, कुशा, गंध, फूल, अक्षत, लड्डूओं से नाग देवता की पूजा की जाती है तथा नाग स्त्रोत या निम्न मंत्र का जाप किया जाता है.
" ऊँ कुरुकुल्ये हुँ फट स्वाहा "
इस मंत्र की तीन माला जप करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं. नाग देवता को चंदन की सुगंध विशेष प्रिय होती है. इसलिये पूजा में चंदन का प्रयोग करना चाहिए. इस दिन की पूजा में सफेद कमल का प्रयोग किया जाता है. उपरोक्त मंत्र का जाप करने से "कालसर्प योग' के अशुभ प्रभाव में कमी आती है यानी कालसर्प योग की शान्ति होती है.

