Shravan Month (सावन माह) - worship of shiv shankar in shravan(सावन में शिवशंकर की पूजा)
हिंदी विक्रमी सम्वत पंचांग में वर्ष का पांचवा महीना श्रावण अथवा सावन के नाम से जाना जाता है। सावन के इस पावन महीने में भगवान शंकर की विशेष रूप से पूजा की जाती है, क्योंकि यह महादेव शिव को अतिप्रय है।
इस पावन सावन मास के दौरान पूजन की शुरूआत महादेव के अभिषेक के साथ की जाती है। भगवान् शिव के अभिषेक में महादेव को जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल, गन्ना रस आदि से स्नान कराया जाता है। अभिषेक के बाद बेलपत्र, समीपत्र, दूब, कुशा, कमल, नीलकमल, ऑक मदार, जंवाफूल कनेर, राई फूल आदि से शिवजी को प्रसन्न किया जाता है।
साथ ही भगवान शिव को भोग के रूप में धतूरा, भाँग और श्रीफल भी अर्पित किया जाता है।