Pilgrimage in India -विशेष धार्मिक स्थल

प्रेम मंदिर भारत के उत्तर प्रदेश में मथुरा में वृंदावन में स्थित है। इसका निर्माण जगद्गुरू कृपालू महाराज द्वारा भगवान कृष्ण और राधा के मंदिर के रूप में करवाया गया है।[2] प्रेम मंदिर का लोकार्पण १७ फरवरी को किया गया था। इस मंदिर के निर्माण में ११ वर्ष का समय और लगभग १०० करोड़ रुपए की धन राशि लगी है। इसमें इटैलियन करारा संगमरमर का प्रयोग किया गया है और इसे राजस्थान और उत्तरप्रदेश के एक हजार शिल्पकारों ने तैयार किया है। इस मंदिर का शिलान्यास १४ जनवरी २००१ को कृपालू महाराज द्वारा किया गया था।[3] ग्यारह वर्ष के बाद तैयार हुआ यह भव्य प्रेम मंदिर सफेद इटालियन करारा संगमरमर से तराशा गया है।[2] मंदिर दिल्ली – आगरा – कोलकाता के राष्ट्रीय राजमार्ग २ पर छटीकरा से लगभग ३ किलोमीटर दूर वृंदावन की ओर भक्तिवेदांत स्वामी मार्ग पर स्थित है। यह मंदिर प्राचीन भारतीय शिल्पकला के पुनर्जागरण का एक नमूना है।

State : Uttar Pradesh
Other Pilgrimages of Uttar Pradesh are :
धार्मिक स्थल
»      Akshardham
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com