Subscribe for Newsletter
Chandra Grahan~चन्द्र ग्रहण - ग्रहण काल में करने योग्य बातें

 1. ग्रहण लगने से पूर्व स्‍नान करके भगवान का पूजन, यज्ञ, जप करना चाहिए ।


 2. भगवान वेदव्यास जी ने परम हितकारी वचन कहे हैं- चन्द्रग्रहण में किया गया
 पुण्यकर्म (जप, ध्यान, दान आदि) एक लाख गुना और सूर्य ग्रहण में दस लाख गुना
 फलदायी होता है। यदि गंगा जल पास में हो तो चन्द्रग्रहण में एक करोड़ गुना और सूर्यग्रहण में दस
 करोड़ गुना फलदायी होता है।


 3. ग्रहण के समय गुरुमंत्र, इष्टमंत्र अथवा भगवन्नाम जप अवश्य करें, न करने से
 मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है।


 4. ग्रहण समाप्‍त हो जाने पर स्‍नान करके ब्राम्‍हण को दान करने का विधान है

 
 5. ग्रहण के बाद पुराना पानी, अन्‍न नष्‍ट कर नया भोजन पकाया जाता है, और ताजा
 भरकर पीया जाता है।


 6. ग्रहण पूरा होने पर सूर्य या चन्द्र, जिसका ग्रहण हो, उसका शुद्ध बिम्ब
 देखकर भोजन करना चाहिए।


 7. ग्रहणकाल में स्पर्श किये हुए वस्त्र आदि की शुद्धि हेतु बाद में उसे धो
 देना चाहिए तथा स्वयं भी वस्त्रसहित स्नान करना चाहिए।


 8. ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्‍न, जरूरत मंदों को वस्‍त्र् दान
 देने से अनेक गुना पुण्‍य प्राप्‍त होता है।


 
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com