Home » Lal Kitab Remedies » इन उपायों से मिलेगा मनचाहा वर

इन उपायों से मिलेगा मनचाहा वर

अगर लड़की की उम्र निकली जा रही है और सुयोग्य लड़का नहीं मिल रहा। रिश्ता बनता है फिर टूट जाता है। या फिर शादी में अनावश्यक देरी हो रही हो तो कुछ छोटे-छोटे सिद्ध उपायों से इस दोष को दूर किया जा सकता है। ये उपाय अगर पूरे मन से विश्वास करके अपनाए जाएं तो इनका फल बहुत ही कम समय में मिल जाता है। जानिए क्या हैं ये उपाय :-

1. रविवार को पीले रंग के कपड़े में सात सुपारी, हल्दी की सात गांठें, गुड़ की सात डलियां, सात पीले फूल, चने की दाल (करीब 70 ग्राम), एक पीला कपड़ा (70 सेमी), सात पीले सिक्के और एक पंद्रह का यंत्र माता पार्वती का पूजन करके चालीस दिन तक घर में रखें। विवाह के निमित्त मनोकामना करें। इन चालीस दिनों के भीतर ही विवाह के आसार बनने लगेंगे।

2. लड़की को गुरुवार का व्रत करना चाहिए। उस दिन कोई पीली वस्तु का दान करे। दिन में न सोए, पूरे  नियम संयम से रहे।

3. सावन के महीने में शिवजी को रोजाना बिल्व पत्र चढ़ाए। बिल्व पत्र की संख्या 108 हो तो सबसे अच्छा परिणाम मिलता है।

4. शिवजी का पूजन कर निर्माल्य का तिलक लगाए तो भी जल्दी विवाह के योग बनते हैं। 
 
 
 
Comments:
 
 
 
 
UPCOMING EVENTS
  Shakambari Jayanti, 3 January 2026, Saturday
  Sakat Chauth Fast, 6 January 2026, Tuesday
  Vasant Panchami, 23 January 2026, Friday
  Ratha Saptami, 25 January 2026, Sunday
  Bhishma Dwadashi, 29 January 2026, Thursday
  Holika Dahan, 3 March 2026, Tuesday
 
 
Free Numerology
Enter Your Name :
Enter Your Date of Birth :
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com