Home » 2022 Year Festivals List With Dates » Dviteeya Shravan Somvaar Vrat Date in 2022

Dviteeya Shravan Somvaar Vrat Date in

Dviteeya Shravan Somvaar Vrat in the Year 2022 will be Celebrated on Monday, 25 July 2022.

श्रावण सोमवार व्रत तिथियां~Shravan(Sawan) Somvar vrat 2022 Dates : 

श्रावण सोमवार व्रत-1~ Shravan(Sawan) Somvar vrat-1:-जुलाई 18, 2022, सोमवार

श्रावण सोमवार व्रत-2~ Shravan(Sawan) Somvar Vrat-2:-जुलाई 25, 2022, सोमवार  

श्रावण सोमवार व्रत-3~ Shravan(Sawan) Somvar vrat-3:-अगस्त 1, 2022, सोमवार  

श्रावण सोमवार व्रत-4~ Shravan(Sawan) Somvar vrat-4:-अगस्त 8, 2022, सोमवार


श्रावण मास के समस्त सोमवारों के दिन व्रत करने से पूरे साल भर के सोमवार व्रत का पुण्य मिलता है। अमरनाथ यात्रा, कांवड़ यात्रा, श्रावण सोमवार व्रत, पूर्ण श्रावण व्रत इस महीने में प्रमुख शिव आराधना के अनुष्ठान होते हैं।

श्रावण सोमवार व्रत विधि : सोमवार के व्रत के दिन प्रातःकाल ही स्नान ध्यान के उपरांत मंदिर देवालय या घर पर श्री गणेश जी की पूजा के साथ शिव-पार्वती और नंदी की पूजा की जाती है। इस दिन प्रसाद के रूप में जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, जनेऊ, चंदन, रोली, बेल पत्र, भांग, धतूरा, धूप, दीप और दक्षिणा के साथ ही नंदी के लिए चारा या आटे की गोली बनाकर भगवान पशुपतिनाथ का पूजन किया जाता है। रात्रिकाल में घी और कपूर सहित गुगल, धूप की आरती करके शिव महिमा का गुणगान किया जाता है।  शिव आरतीशिव चालीसा का भी पाठ किया जाता है | लगभग श्रावण मास के सभी सोमवारों को यही प्रक्रिया अपनाई जाती है।

सोमवार व्रत आरती और मंत्र : श्रावण सोमवार उपवास के दिन भगवान शिव के पूजन के लिए शिव के निम्न मंत्रों, आरती, चालीसा, स्त्रोत्र, स्तुति और नामावली की सूची निम्न है जोकि सोमवार व्रत आरती के रूप में उपयोग की जाती है।

श्रावण सोमवार व्रत फल : सुहागन स्त्रियों को इस दिन व्रत रखने से अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। विध्यार्थियो को सोमवार का व्रत रखने से और शिव मंदिर में जलाभिषेक करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है।बेरोजगार और अकर्मण्य जातकों को रोजगार तथा काम मिलने से मानप्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। सदगृहस्थ नौकरी पेशा या व्यापारी को श्रावण के सोमवार व्रत करने से धन धान्य और लक्ष्मी की वृद्धि होती है। प्रौढ़ तथा वृद्ध जातक अगर सोमवार का व्रत रख सकते हैं, तो उन्हें इस लोक और परलोक में सुख सुविधा और आराम मिलता है। सोमवार के व्रत के दिन गंगाजल से स्नान करना और देवालय तथा शिव मंदिर में जल अर्पण किया जाता है।

आज भी उत्तर भारत में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है।श्रद्धालु गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार, गढ़ गंगा और प्रयाग जैसे तीर्थो में जाकर जलाभिषेक करने हेतु कांवड़ लेकर आते हैं। यह सब अनुष्ठान शिवजी की कृपा प्राप्त करने के लिए है। आज के इस पापमय और पतित संस्कारों की दुनिया में अगर श्रावण सोमवार के व्रत रखते हुए भगवान शिव से माफी मांग ली जाए तो उस आशुतोष भगवान की औघड़दानी कृपा दृष्टि से पाप नष्ट होंगे। तथा इस उपवास के परिणामस्वरूप सभी को शांति और समृद्धि मिलती है।

सोमवार व्रत में क्या खाये और क्या नहीं : सोमवार व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए किया जाता है। भगवान शिव के भक्त इस दिन शाम के समय तक भोजन नहीं करते और भगवान शिव के मंत्रों का जप करके उपवास करते है। सोमवार व्रत नियमो के अनुसार शाम के समय भगवान शिव की पूजा करने के बाद श्रद्धालु भक्त एक बार मीठा भोजन ले सकता है, सोमवार को नमकीन भोजन नहीं लेना चाहिए मुख्यतः सोमवार व्रत के दिन नमक वर्जित माना जाता है। सोमवार उपवास के दिन फल जैसे कि सेब, आम, केले, अंगूर, पपीता इत्यादि को भक्त द्वारा खाया जा सकता है। सोमवार उपवास के दिन दूध और दही, मिठाई भी खाये जा सकते है। सोमवार को भक्त पानी और फलों के रस का भी सेवन कर सकता है।

 

Shravan Month Mondays are very auspicious and fast kept on these Mondays are very fruitful. Shravan month is dedicated to Lord Shiva Amarnath Yatra, Kawad Yatra, Shravan Monday Fasts, Full Shravan Fasts are major Shiv Pooja related activities take place in this month.

How to Observe Shravan Monday Fast: In the morning after taking bath do puja in Shiv Temple or at home. Do puja of Shiva-Parvati with Ganesha and Nandi. Offer Water, Milk, Curd, Honey, Ghee, Sugar, Moli, Roli, Janeu, Belpatra, Bhang, Datura, Dhoop, Lamp and donations. Along with these grass or round ball of atta with sugar inside it can be offered for Nandi. In the evening do Puja with Ghee, Kapur, and Google, and recite som var vrat aarti Shiv Arti. This method is followed for all Monday fasts of Shravan Month.

Somvar Vrat Aarti and Mantras :  Listings of Mantras, Aarti, Chalisa, Strotam, Stuti, and Namavali of Lord Shiva used in Somvaar Vrat as somvaar vrat aarti.


Benefits of Practicing Shravan Monday Fast: Married woman gets good luck as a result of this fast. Students get knowledge and wisdom as a result of Shravan Monday fasts. Unemployed and Indigenous people get employment, work, and honor too. Homemakers,  Professional or Businessman got an increase in wealth and Laxmi due to the fasting on Shravan Monday  If the adults and the elder person perform a fast on Monday, they get happiness, prosperity, and comfort in this folk and the other world. Bathing with Ganga jal and offered water in the temple and on shiva linga.

Even today, a grand ceremony of Kanwar Yatra is organized in North India. To bring the Gangajal, devotees come to the holy places like Haridwar, Garh Ganga, and Prayag and bring Kawad to Jalabhishek at Shivalinga of their hometown temple. All these rituals are to receive the blessings of Shiva. In today's sinful and the world of degenerated rites, by practicing the fasting of the Shravan Monday by forgiveness of Lord Shiva, the sin will be destroyed by the blessed grace of Ashutosh Bhagwan. All get peace and prosperity as a result of this fast.

What Can We Eat on Monday Fast: Monday fast is performed for the worship of Lord Shiva. Devotee of Lord Shiva avoid food this day and perform fast by chanting mantras of Lord Shiva. As per Monday fast rule In the evening after worshiping Lord Shiva devotee can have a one time Sweetmeal, salty meals are avoided on Monday fast. For whole day fast Fruits like apple, mango, bananagrapes, papaya etc can be eaten by a devotee on Monday fast. Milk and Curd and sweets are also guided to eat on Monday fast. Water and Fruit juices are also taken as a drink by a devotee on Monday fast.





 

 
Comments:
 
Sun Sign Details

Aries

Taurus

Gemini

Cancer

Leo

Virgo

Libra

Scorpio

Sagittarius

Capricorn

Aquarius

Pisces
Free Numerology
Enter Your Name :
Enter Your Date of Birth :
Ringtones
Find More
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com