श्री साईं बाबा का भोग (Shri Sai Baba Ji Ka Bhog)

भोग लगाओ साईं बाबा रे मरे प्रेम भरा थाल!
प्रीत के पकवान बनाये,और भाव भरे भोजन मैंने अपने हाथों से,
कहो तो मंगाऊँ ताजा बर्फी,पेड़ा पकवान रे मेरा प्रेम भरा थाल!
गंगा,यमुना के नीर लाऊं,प्रेम से पान कराऊँ,
भोग लगाओ साईं बाबा रे मेरा प्रेम भरा थाल!
लौंग,सुपारी भरे पान के बीड़े,मुखावास करो साईं बाबा रे मेरा प्रेम भरा थाल!
भक्तों के प्यारे साईं तेरी है जय-जयकार,भोग लगाओ साईं बाबा रे मेरा प्रेम भरा थाल!

Subscribe for Newsletter
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com