रावण गुफाओं में रावण की ममी
ऐसा दावा किया जा रहा है कि वर्तमान में श्रीलंका के रागला शहर के निकट निवास करने वाले नागा लोगों के पूर्वजों ने रावण की ममी को विशाल ताबूत में सुरक्षित रखा था । रावण की ममी सुरक्षित रखी होने के दावे पर श्रीरामायण रिसर्च कमेटी की टीम शोध कर रही है । यह टीम श्रीलंका के रागला शहर के निकट स्थित दुर्गम पहाड़ियों में बनी रावण गुफाओं तक पहुँच गई है । उस दल ने वहाँ दो खम्बों पर रखे 18 फुट लम्बे, 6 फुट चौड़े और 6 फुट ऊँचे ताबूत (बॉक्सनुमा पत्थर) को देखा है । उसी ताबूत में रावण की ममी होने का दावा किया जा रहा है । और तो, और उस क्षेत्र मे रहने वाले नागा लोगों का तो मानना है कि रावण को पुनर्जीवित किया जा सकता है ।
इस कमेटी में शामिल शोधकर्ता अशोक कैंथ का कहना है कि बहरहाल, उस ताबूत को खम्भों से उतारने में एक-डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च होगा ।
रावण का दाहसंस्कार
इस दावे के विपरीत वाल्मीकि रामायण में रावण के दाह संस्कार का उल्लेख मिलता है । रावण वध के पश्चात् मन्दोदरी के करुण क्रंदन सुन श्रीराम ने विभीषण को दाह संस्कार करने की आज्ञा दीः
एतस्मिन्नन्तरे रामो विभीषणमुवाच ह ।
संस्कारः क्रियतां भ्रातुः स्त्रीगणः
रिससानत्यताम् ।।
अर्थात् उसी समय श्रीराम ने विभीषण से कहा कि, “इन स्त्रियों को धैर्य बँधाओ और अपने भाई का दाह-संस्कार करो ।”
स ददौ पावकं तस्य विधियुक्तं विभीषणः ।
स्नात्वा चैवार्द्रवस्त्रेण तिलान् दर्भविमिश्रितान् ।।
उदकेन च सम्मिश्रान् प्रदाय विधिपूर्वकम् ।
ताः स्त्रियोऽनुनयामास सान्त्यित्वा पुनः पुनः ।।
अर्थात् तदन्तर विभीषण ने चिता में विधि के अनुसार आग लगाई । तत्पश्चात् स्नान कर भीगे वस्त्र पहने हुए ही उसने तिल, कुश और जल से रावण को विधिवत् जलांजलि दी और रावण की स्त्रियों को सांत्वना देकर उनसे घर चलने का अनुनय-विनय किया ।
जाहिर है, यदि रावण का दाहसंस्कार हुआ था, तो रावण गुफा में रखी ममी रावण की कैसे हो सकती है ?
ममी मेघनाद की तो नहीं ?
जब रावण का दाह संस्कार हुआ तो अब यह प्रश्न उ ना स्वाभाविक है कि रावण गुफाओं में स्थित वह ममी किसकी है ? रामायण में मेघनाद के दाह संस्कार का उल्लेख नहीं है । सम्भव है वह ममी मेघनाद की हो और नागा लोग नागवंशीय हों, जिनके राजा की पुत्री सुलोचना से मेघनाद का विवाह हुआ था । हो सकता है, नागवंश के लोगों ने अपने जमाता का शव इस आशा के साथ सुरक्षित रख लिया हो कि उसे पुनर्जीवित किया जा सके ।
हालांकि अभी तो नागा लोगों द्वारा बताई जा रही दंतकथा के अतिरिक्त कोई अन्य साक्ष्य इस तथ्य को प्रमाणित नहीं करता कि कथित रावण गुफा में दो खम्भों पर ताबूत में ममी किसकी है ? उसे उतारने और खोलने के बाद ही यह पता चलेगा कि उसमें ममी है भि या नहीं। और है तो, वह किसकी है ?
Posted Comments |
" जीवन में उतारने वाली जानकारी देने के लिए धन्यवाद । कई लोग तो इस संबंध में कुछ जानते ही नहीं है । ऐसे लोगों के लिए यह अत्यन्त शिक्षा प्रद जानकारी है ।" |
Posted By: संतोष ठाकुर |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Vegetarian Recipes | |
» | Sattu Dalia |
» | Mitha Khaja |
» | Paneer Chilly Dosa |
» | STUFFED BHINDI RECIPE |
» | Callaloo with Hot Pepper Vinegar |
» | Motichoor Ladoo (Bundi Ladoo) |
» | Rasogolla |
» | SARSON KA SAAG |
More |
Upcoming Events | |
» | Akshaya Tritiya, 10 May 2024, Friday |
» | Parshuram Jayanti, 10 May 2024, Friday |
» | Buddha Purnima, 23 May 2024, Thursday |
» | Narada Jayanti, 24 May 2024, Friday |
» | Vat Savitri Vrat, 6 June 2024, Thursday |
» | Shani Jayanti, 6 June 2024, Thursday |
More |
Five Elements of Feng Shui | |
Indoor Water Fountains | |
Power Beads | |
View all |
श्री गणेश को प्रसन्न करने हेतु विशेष उपाय | |
दुर्भाग्य दूर करने हेतु उपाय | |
लाल किताब के अचूक उपाय~BEST LAL KITAB REMEDIES | |
Yagya and Puja | |
ऊपरी हवाओं के सरल उपाय | |
View all Remedies... |
Ganesha Prashnawali |
Ma Durga Prashnawali |
Ram Prashnawali |
Bhairav Prashnawali |
Hanuman Prashnawali |
SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |