सपनों में पुलक गई
पलकों में मचल गई
नयनों में छलक गई
आंसुओं में ढलक गई
छलकी सी, ढलकी सी, सुधि आई
अंधियारी बगीया में कोयल सी कूक गई
सुनी दुपहरिया में पीड़ा सी हूक गई
कारी बदरिया में उमड़-उमड़ घुमड़ाई
चांदी की रातों में चितवन सी मूक रह, सुधि आई
कोयल सी, पीड़ा सी, कारी बदरिया सी सुधि आई
मंदिर की देहरी पर
पूजा स्वर लहरी पर
श्रद्धा सी ठहर गई,
सुधि आई
ठहरी सी, गहरी सी, सुधि आई
पतझड़ की पातों में
अनसोई रातों में
अनजाने घाटों पर
अनभूली बातों में
सुधि आई
रातों में, बातों में, सुधि आई
भोर की चिरैया सी आंगन में चहक गई
भटकी पुरवैया सी आंचल में बहक गई
बेले की लड़ियों सी सांसों में महक गई
चांद की जुन्हैया सी प्राणों में लहक गई
सुधि आई
आंगन में चहक गई
आंचल में बहक गयी
सांसों में महक गई
प्राणों में लहक गई
सुधि आई, सुधि आई, सुधि आई।
Posted Comments |
|
"
जीवन में उतारने वाली जानकारी देने के लिए धन्यवाद । कई लोग तो इस संबंध में कुछ जानते ही नहीं है । ऐसे लोगों के लिए यह अत्यन्त शिक्षा प्रद जानकारी है ।" |
Posted By: संतोष ठाकुर |
|
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
|
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
|
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
|
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
|
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
|
Upcoming Events |
» |
Akshaya Tritiya, 10 May 2024, Friday |
» |
Parshuram Jayanti, 10 May 2024, Friday |
» |
Buddha Purnima, 23 May 2024, Thursday |
» |
Narada Jayanti, 24 May 2024, Friday |
» |
Vat Savitri Vrat, 6 June 2024, Thursday |
» |
Shani Jayanti, 6 June 2024, Thursday |
More |